सन्नी लियोन के MMS पर काले बादल
मुंबई। बॉलीवुड में जमता हुआ सन्नी लियोन का सिक्का धीरे-धीरे खोटा होने लगा है। जी हां उनकी फिल्मों पर काले बादल मंडराने लगे हैं। इस वजह से आने वाला समय उनके लिये भारी होने वाला है। यह कोई ज्योतिष नहीं बल्कि बॉलीवुड के समीक्षक कह रहे हैं, जो उनके काम से संतुष्ट नहीं हुए हैं।
असल में रागिनी एमएमएमएस की शूटिंग आधी हो चुकी है। आधी शूटिंग के बाद एकता कपूर ने सीन का रिव्यू शुरू किया। रिव्यू में अपनी टीम के समीक्षकों को भी शामिल किया। समीक्षकों ने बैठकर सन्नी लियोन की दर्जनों गलतियां निकाल दी हैं, जिस वजह से अब फिल्म के कुछ सीन फिर से फिल्माने पड़ेंगे। सूत्र बताते हैं कि सन्नी हाल ही में रिव्यू टीम की रिपोर्ट को लेकर खासी परेशान हैं।
हालांकि एक तरफ सूत्र यह भी बताते हैं कि यह सब इसलिये किया जा रहा है, ताकि सन्नी लियोन प्रोडक्शन हाउस से ज्यादा पैसे की डिमांड नहीं कर सकें। जिस्म 2 के बाद सन्नी की कीमत बढ़ने की वजह से तमाम प्रोड्रयूसर्स उन्हें लेने में कतरा भी रहे थे। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि सन्नी ने एकता कपूर को डेट देने के लिये ज्यादा पैसे की डिमांड की थी। अब एकता ज्यादा पैसा तभी देंगी, जब उन्हें अपने मन का काम मिलेगा। हालांकि सन्नी के पति डेनियल वेबर ने ज्यादा पैसे मांगने की खबरों का खंडन किया है।


Click it and Unblock the Notifications
