डैनी बॉएल की फिल्म में आमिर

By Staff

ऐसी चर्चा है कि मुंबई पर आधारित फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' बनाकर आठ ऑस्कर जीतने वाले ब्रिटेन के फिल्मकार डैनी बॉएल अपनी अगली फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को मुख्य किरदार के रूप में पेश करेंगे।

वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक बॉएल ने भारत में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के प्रीमियर के दौरान ही आमिर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। अब एक बार फिर उन्होंने आमिर के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

आमिर की ओर से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। वह अपने बच्चों के साथ इन दिनों छुट्टियां मनाने विदेश गए हुए हैं। उनके मुंबई लौटते ही बॉएल के उनके साथ संपर्क साधने की उम्मीद जताई जा रही है।

बॉएल 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की सफलता को लेकर मुंबई में एक पार्टी देना चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उसी पार्टी के दौरान बॉएल आमिर के सामने अपनी अगली फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का प्रस्ताव रखेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X