हानिकारक बापू में कैसे हंस रहे हैं आमिर..आपने देखा क्या!
देखें दंगल फिल्म के गाने का बिहाइंड सीन कितना मज़ेदार है।
आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना 'हानिकारक बापू' रिलीज़ हुआ जिसे लोगो काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में आमिर खान का एकदम खड़ूस के पिता का रूप दिखाया गया है।

हाल ही में फिल्म के गाने हानिकारक बापू का अनप्लग्ड वर्जन यूट्यूब पर रिलीज किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह लड़कियों ने आमिर के साथ जी तोड़ मेहनत की है। शुरुआत गाने के क्रूड वर्जन के साथ होती है, जिसमें म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम और लिरिसिस्ट अमिताभ भट्टाचार्य फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी के सामने फिल्म का गाना पेश कर रहे हैं।
आप वीडियो में उनके एक्सप्रेशन्स देख कर ही अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं आमिर भी गाने के बोल सुन कर खिलखिला कर हंस पड़ते हैं। इसके बाद के हिस्से में वीडियो में दिखाया गया है कि गाने के लिए इन तीनों ने फिल्म की शूटिंग कैसे की। देखें ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications