दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने लेटेस्ट डांस वीडियो में दिखाए सिजलिंग मूव्स, फैंस ने कहा- हॉट

Sanya Malhotra Dance Video: दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के साथ साथ अपने सोशल मीडिया को लेकर भी काफी चर्चित हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टा फैमिली को ट्रीट देते हुए जे बल्विन के ब्रिलो पर सुपर स्मूथ डांस का वीडियो शेयर किया है, जहां वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।
उनके कमेंट सेक्शन में उनके इंस्टा फैम ने शानदार डांस मूव्स और धुनों के साथ सुपर सिंक होने के लिए उनकी सराहना की है। सान्या के डांस वीडियो हमेशा नेटिज़न्स के बीच पॉपुलर रहे हैं। बता दें, सान्या एक्टर होने के साथ साथ कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में आमिर खान के लिए एक गाने को कोरियोग्राफ किया था।
वहीं, फिल्मों की बात करें तो पैक्ड शूट शेड्यूल के साथ एक्ट्रेस के लिए 2022 बहुत ही शानदार रहा और 2023 भी ऐसा ही लग रहा है। इस साल सान्या मल्होत्री की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं- शाहरुख खान के साथ जवान, विक्की कौशल के साथ सैम बहादुर, राजपाल यादव के साथ कठहल और साउथ की हिंदी रीमेक द ग्रेट इंडियन किचन में भी नजर आएंगी।
आमिर खान की फिल्म दंगल के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली सान्या मल्होत्रा ने काफी कम समय में अपने अभिनय के दम पर अपनी खास जगह बना ली है। पटाखा, बधाई दो, फोटोग्राफ, पगलैट, लूडो, मीनाक्षी सुंदरेश्वर जैसी फिल्मों के साथ सान्या ने खूब नाम कमाया है।


Click it and Unblock the Notifications