क्यों डेजी के लिए क्रेजी हुए सलमान मियां?

बॉलीवुड के मिस्टर दबंग सलमान खान.. को लोग जरूरतमंदो का मसीहा कहते हैं। हिंदी सिनेमा के ऐसे कई चेहरे हैं जिनके डूबते करियर को सलमान ने उबारा और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया तो वहीं सलमान खान का नाम उस लिस्ट में सबसे ऊपर है जिस लिस्ट में नये चेहरों को मौका दिया जाता है।

सलमान ने अब तक जितनी नई अभिनेत्रियों को मौका दिया है..उतना शायद कोई भी एक्टर नहीं है। लेकिन इस बार सलमान की इस दरियादिली पर लोगों को शक हो रहा है। क्योंकि सलमान खान अब अभिनेत्री डेजी शाह को प्रमोट करने में लगे हुए हैं।

खबर है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म बड़े भईया.. में सलमान खान जिद कर रहे हैं कि उनकी अभिनेत्री डेजी शाह हो। ऐसा सुनने में आया है कि उन्होंने सूरज बड़जात्या से डेजी को लेने के लिए कई बार कहा है। हालांकि सूरज बड़जात्या ने अभी हां नहीं की है।

सलमान का डेजी पर यूं मेहरबान होना लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। हालिया रिलीज फिल्म जय हो में सलमान संग नजर आयीं डेजी शाह को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। लोगों को वह सलमान के सामने संवेदनहीन और नीरस नजर आयीं , ऐसे में सलमान का डेजी के लिए यूं क्रेजी होना लोगों को समझ में नहीं आ रहा है।

कुछ लोगों ने तो कहना भी शुरू कर दिया है कि डेजी को प्रमोट करने कारण हो सकता है कि सलमान के लिए प्रोफेशनल ना होकर पर्सनल हो। हो सकता है कि पिछले दो साल से सिंगल रह रहे सलमान खान का दिल डेजी पर आ गया हो?

फिलहाल तो यह सारे कयास हैं.. देखते हैं कि इस मामले में सूरज बड़जात्या क्या कदम उठाते हैं क्योंकि फिल्म तो उन्हें ही बनानी हैं और उन्ही का फैसला अंतिम होगा।

जरा गौर फरमाइये सलमान-डेजी साथ-साथ कैसे लगते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X