डैड याद नही करते: कैटरीना
आज अभिनेत्री कैटरीना कैफ बालीवुड की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में से है लेकिन बहुत कम लोग जानते होगे कि वे एक बिखराव भरे परिवार से आई है। उनके परिवार में उनकी मां और छ बहन और एक भाई है। कैट के पिता अलग रहते है जिनसे कोई रिश्ता नाता नही है।
कैटरीना की मां ने सभी बच्चों का पालन पोषण किया है। कैट की मां एक वकील थी लेकिन एक सहायतार्थ संस्था में काम करने के लिए अपना वकील का करियर छोड़ दिया। कैटरीना अपने पिता को याद करती है। उनका कहना है कि उनके पिता एक अच्छे परिवार से संबंध रखते है। कुछ व्यक्तिगत मतभेदों के चलते मां और पिता में अलगाव हो गया था।
कैट का माता पिता में अलगाव काफी पहले पहले हो चुका था जब कैट और उनके भाई बहन सभी छोटे ही थे। कैट की मां ने सभी बच्चों को अपने करियर चुनने की आजादी थी। आज कैट इस मुकाम पर पहुंच कर काफी खुश है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी प्रसिद्धि से खुश होकर भी पिता ने उन्हें याद नही किया तो उनका कहना था कि उनके पिता बिल्कुल अलग है वे किसी भी कीमत पर अपने बात से पीछे नही हट सकते है। इसलिए वे कभी हमारे पास नही लौटेंगे।
लेकिन कैट अपने परिवार में पिता की कमी को काफी महसूस करती है। उन्हें लगता है कि उनके पापा होते तो उन्हें अकेलेपन का अहसास कम होता।


Click it and Unblock the Notifications