VIDEO: बॉलीवुड सितारों की फौज.. और ढ़ेर सारी मस्ती!
[गपशप] बॉलीवुड सितारों के लिए नए साल की शुरूआत तब तक नहीं होती, जब तक वे डब्बू रतनानी की कैलेंडर शूट न कर लें। लिहाजा, हर साल की तरह इस साल डब्बू की कैलेंडर 2016 का सब दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कैलेंडर रिलीज के पहले डब्बू रतनानी ने एक कैलेंडर शूट का टीजर लांच किया है।
इस टीजर में वे सभी बॉलीवुड सितारे हैं, जो इस साल डब्बू रतनानी की कैलेंडर में नजर आएंगे। यह टीजर एक तरह से हमारी उत्सुकता को और हवा देने का काम कर रहा है। नीचे दिए इस वीडियो को देख कर आप भी मुस्कुरा उठेंगे, क्योंकि सितारे इस कैलेंडर शूट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
POSTERS: साल 2016 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म.. 19 को होगा खुलासा!
शाहरूख खान, आलिया भट्ट, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, ऋतिक रोशन, अर्जुन रामपाल जैसे सभी सितारे इस टीजर में अपने शूट एक्सपिरियंस को शेयर कर रहे हैं।
आपको बता दें, यह डब्बू रतनानी का 17वां सालाना कैलेंडर है। डब्बू हर साल अलग अलग बॉलीवुड सितारों के साथ कैलेंडर शूट करते हैं। वीडियो में भी तमाम सितारों को कहते सुनेंगे की बॉलीवुड का नया साल तब तक शुरू नहीं होता, जब तक डब्बू रतनानी की कैलेंडर शूट न हो जाए। नीचे देखें टीजर-


Click it and Unblock the Notifications




