सलमान के साथ दबंग 3 में डेब्यू, पिता महेश मांजरेकर ने बेटी पर लगाया 'नो डेटिंग क्लॉज'!
सलमान खान की दबंग 3 इस बार एक और खास वजह से चर्चा में है। वो है चुलबुल पांडे का कॅालेज वाला रोमांस। इस रोमांस में उनके साथ नजर आयेंगी, महेश मांजरेकर की बेटी सई। वह इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। क्रिसमस पर रिलीज होने वाली दबंग के लिए सई के किरदार और लुक को छिपा कर रखा गया है।
अब सई से जु़ड़ी हुई एक बेहद प्रमुख जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि सई सेकेंड फीमेल लीड का किरदार प्ले कर रही हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट अनुसार महेश ने अपनी बेटी को बॅालीवुड में डेब्यू से पहले कड़ी हिदायत दी है। ऐसा मालूम होता है कि वह अपनी बेटी के साथ काफी स्ट्रिक्ट हैं।

वह नहीं चाहते हैं कि बाहर की दुनिया में काम के अलावा वह किसी और में भी दिलचस्पी दिखाएं। मिरर की रिपोर्ट अनुसार महेश ने अपनी बेटी के लिए नो डेटिंग क्लॅाज लगाया हुआ है। उनका मानना है कि बेटी केवल अपने काम पर ध्यान दे।


Click it and Unblock the Notifications