''दबंग 3 सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती है....''
टाईगर जिंदा है के बाद सलमान खान दबंग फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म दबंग 3 में आने की तैयारी में भी लगे हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.. निर्माता अरबाज़ खान के अनुसार, फिल्म मई, जून तक फ्लोर पर आ सकती है।
अपने को-स्टार के बारे में.. क्या बोल गए सुपरस्टार अक्षय कुमार
हाल ही में अरबाज़ खान ने दबंग 3 के बारे में बात करते हुए कहा कि टाईगर जिंदा है की तरह दबंग 3 भी लोगों को पसंद आ सकती है। क्योंकि फ्रैंचाइजी के लिए लोगों में अलग तरह की बेसब्री होती है.. वह एक ब्राण्ड होती है। लिहाजा, हम भी लोगों को कुछ परफेक्ट देना चाहते हैं।

अरबाज खान ने कहा एक था टाईगर के बाद टाईगर जिंदा है भी एक बेहतरीन फिल्म बनी.. इसीलिए सुपरहिट रही। किसी फिल्म के पीछे 2 या 3 लगाने से वह नहीं चलती। हम भी दबंग की वैल्यू समझते हैं। मैं, सलमान और प्रभुदेवा.. तीनों ही फिल्म के पीछे जान लगा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications