कैट को छोड़ सोना संग चुलबुले हो रहे हैं सलमान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी काफी फेमस है लेकिन अब यूं लग रहा है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच कुछ तो गड़बड़ चल रही है। 'दबंग 2' में सोनाक्षी सिन्हा और सलमान की नजदीकियों को देखकर तो यही लग रहा है कि सलमान सोनाक्षी के कुछ ज्यादा ही करीब आते जा रहे हैं। इससे पहले फिल्म दबंग में भी सलमान और सोनाक्षी एक साथ नज़र आए थे लेकिन 'दबंग 2' में इनके बीच कुछ ज्यादा ही अतरंगता नज़र आ रही है।
'दबंग 2' के बारे में बताते हुए सलमान खान ने कहा कि अगर 'दबंग 2' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही तो वो इसका तीसरा सीक्वल दबंग 3 भी रिलीज करेंगे। जो कि दबंग के पहले की कहानी होगी। दबंग 3 में ये दिखाया जाएगा कि चुलबुल पांडे किस तरह चुलबुल पांडे बना। 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग में भी सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जब सलमान खान से लोगों ने पूछा कि 'दबंग 3' में अगर दबंग के पहले की कहानी होगी तो आखिर उसमें सोनाक्षी का क्या रोल होगा तो सलमान ने कहा कि उन्होंने पहले ही सोना के लिए 'दबंग 3' में जगह बना रखी है।
खैर अब सलमान के इस जवाब से ये तो साबित होता है कि सलमान खान और सोनाक्षी एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त बन गये हैं। 'दबंग 2' के सेट पर भी सलमान और सोनाक्षी को आपस में ढ़ेर सारी बातें करते देखा गया जबकि फिल्म से जुड़ी तीनों हिरोइनें सोनाक्षी, करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा खान एक दूसरे से दूर दूर दिखीं। खैर जो भी हो वैसे 'दबंग 2' की तस्वीर में सोनाक्षी टाइगर लग बहुत खूब रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
