दबंग 2 की कुछ मसालेदार गॉसिप: देखें तस्वीरों में
दबंग 2 के चुलबुल पांडे जी के फैन अगर आप भी हैं तो आपको बता दें कि सलमान खान अपनी रियल लाइफ में सारियस रहना पसंद करते हैं ना कि हर समय मजाक मस्ती करना। दबंग फिल्म में आपने देखा होगा कि सलमान सबको एंटरटेन तो करते हैं लेकिन सीरियस रहकर ना कि हर समय घिसेपिटे जोक्स मारकर। दबंग 2 के सेट की बात करें तो लोगों का कहना है कि सलमान खान सेट पर बहुत चुपचाप और सीरियस रहते हैं। शूटिंग जैसे ही खत्म हुई सलमान चुपचाप जाकर कुछ और काम करने लगते हैं।
जहां तक बात है फिल्म की दोनों हिरोइनों सोनाक्षी सिन्हा और करीना कपूर की तो ये दोनों हिरोइनें सलमान के तो बेहद करीब हैं लेकन एक दूसरे से हमेशा दूरी बनाकर रखती हैं। सूत्रों के अनुसार जब फिल्म का गाना पांडेजी शूट हो रहा था तो सलमान खान के आने पर दोनों हिरोइनें सलमान से तो काफी बात कर रही थीं लेकिन सोना और करीना एक दूसरे कुछ खास बात करती कभी नहीं दिखीं। ना ही मलाइका अरोड़ा खान को इन दोनों एक्ट्रेसेसों के साथ घुलते मिलते देखा गया।
वैसे भी इंडस्ट्री में जहां दो एक्ट्रेसेस हों वहां दोनों एक्ट्रेसेस एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश तो करेंगी ही और जब एक ही फिल्म में तीन जानी मानी एक्ट्रेसेस काम कर रही हों तब तो कॉम्पटीशन और भी कठिन हो जाता है। वैसे भी दबंग 2 में एक ओर जहां करीना कपूर का फेविकॉल आइटम सांग हैं वहीं मलाइका का मुन्नी बदनाम हुई और सोनाक्षी का क्लासिकल सॉंग भी है हालांकि करीना के फेविकॉल आइटम सांग को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है और इसे काफी पब्लिसिटी भी मिल रही है ऐसे में सोना और मलाइका का थोड़ा जलना तो वाजिब है। कुछ और बातें जानने के लिए देखिये ये तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications