CUTE Pic: अपने घर में बैठे ऋषि कपूर..लेकिन ये रणबीर क्या कर रहे हैं!
[गपशप] रणबीर कपूर को लेकर पिछले कुछ दिनों से इमोशनल बयान दे रहे उनके पिता ऋषि कपूर ने अब एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। यह तस्वीर काफी प्यारी है और यहां ऋषि कपूर और रणबीर दोनों ही दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर ऋषि कपूर के घर की है। जहां वे लिविंग रूम में बैठे फोन पर बातें कर रहे हैं। जबकि रणबीर को देख आप बिना हंसे नहीं रह पाएंगे। रणबीर नीचे जमीन पर लेटे कॉमिक्स पढ़ रहे हैं।
यह तस्वीर काफी पुरानी जरूर लग रही है। लेकिन उम्मीद है कि रणबीर के फैंस के लिए यह किसी खजाने से कम नहीं होगा। ऋषि कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि....."What is unique in this picture? In my living room, on the left side on the floor, is a young Ranbir reading comics..
बहरहाल, कुछ ही दिनों पहले ऋषि कपूर ने बयान दिया था कि रणबीर अब घर से अलग रहने लगे हैं। साथ ही उन्होंने दुख जताया था कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि वे कभी रणबीर के दोस्त नहीं बन पाए। लेकिन ऋषि कपूर ने इस तस्वीर को शेयर कर एक बात जाहिर कर दी है कि वे अभी भी रणबीर का बचपन अपने दिल में बसाए हैं और जिसे वे बेहद प्यार करते हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की दिलचस्प खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

