'फैशन' में कोरियोग्राफर का अभिनय

लेकिन मधुर भंडारकर ने फिल्म फैशन में उससे अभिनय भी कराया है। परदे की पीछे कोरियोग्राफी करने वाली अचला अभिनय भी इतना अच्छा कर लेगी, इस बात की शायद किसी को उम्मीद नहीं रही होगी।
लेकिन उसने इसमें बिल्कुल सटीक और प्राकृतिक अभिनय कर सबका दिल जीत लिया है। स्वयं अचला भी अपने अभिनय से हैरान है।
जब भंडारकर ने उसे अभिनय के लिये आफर दिया था, उस समय वह हैरान थी कि किस तरह अभिनय करेगी। अचला ने बताया कि फिल्म में उसकी भूमिका छोटी है।
उसे विश्वास था कि भंडारकर उससे अभिनय करवा लेंगे, और वाकई भंडारकर ने उससे अभिनय करवा लिया जो शायद किसी दूसरे निर्देशक के लिये मुश्किल होता। वाकई मधुर भंडारकर भी कमाल ही करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications