कांग्रेस ने मेरा इस्तेमाल किया :शेखर सुमन
सुमन ने कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद न मुझसे कोई सलाह ली गई और न ही कुछ बताया गया। तब मुझे यह निष्कर्ष निकालना पड़ा कि कांग्रेस को अब मेरी जरूरत नहीं है। जबकि मैंने खुद राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसियों से संपर्क किया था।" जब उनसे पूछा गया कि अभी वह किस पार्टी में हैं तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह अब भी दिल और दिमाग दोनों से कांग्रेस में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपने की बात की गई थी वह अब तक नहीं दी गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शेखर सुमन को पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा से वह चुनाव हार गए थे। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के छह चरणों के चुनाव में से पांच चरण पूरे हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस बार शेखर सुमन को चुनाव प्रचार में नहीं उतारा है।


Click it and Unblock the Notifications
