राखी के बाद अब मीका की 'स्वयंवधू'?
राखी सावंत की नक्शेकदम पर चलते हुए पंजाबी गायक मीका ने भी अपने लिए टीवी पर पत्नी ढूढने के लिए सोच लिया है। तो फिर मीका भी अपने लिए स्वयंवधू ढूढने जा रहें है उनके कार्यक्रम का नाम मीका की स्वयंवधू रखा जाएगा।
कभी अपनी बर्थडे पार्टी में राखी को किस करके सुर्खियों में आए मीका भी अब शादी की तैयारी में हैं , वह भी राखी के स्टाइल में। लेकिन मीका के लिए स्वयंवर नहीं , स्वयंवधु होगा।
राखी ने स्वयंवर के जरिए टरॉन्टो के इलेश पारुजनवाला को अपना जीवनसाथी चुना है और रविवार को ही भव्य समारोह में इलेश के साथ उनकी सगाई हुई। ऐसे में भला मीका कैसे रुकते। लगे हाथ उन्होंने भी अपने स्वयंवधु का ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि मीका भी अब अपने लिए ऐसे ही रिऐलिटी शो की खातिर किसी टीवी चैनल को तलाश रहे हैं।
वैसे जब राखी ने अपने लिए स्वयंवर का ऐलान किया था , तभी मीका ने अपनी स्थिति साफ कर दी थी और कहा था कि मैं भी ऐसा ही करूंगा। लेकिन उस समय इस सिंगिंग सनसनी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया था। उन्होंने सलमान के शो दस का दम में यह भी कहा था कि वह राखी के स्वयंवर में भाग लेना चाहते थे।
लेकिन अब पंजाबी गायक टीवी चैनल पर स्वयंवधू - सीजन :1 लाने की तैयारी में हैं। मतलब साफ है कि एक से भला मीका का क्या होगा। यानी कुडि़यों ! चिंता की बात नहीं है , अगर पहले सीजन में बात नहीं बनी तो यह गायक सीजन -2 भी लाएगा।


Click it and Unblock the Notifications