'कभी कभी अदिति' गाने को स्टूडेंट्स ने ऐसे किया रि-क्रिएट, वीडियो वायरल, आमिर खान प्रोडक्शंस ने की तारीफ

'Kabhi Kabhi Aditi' song re-created: साल 2008 में रिलीज हुई आमिर खान प्रोडक्शंस की क्लासिक फिल्म 'जाने तू या जाने ना' को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। ये फिल्म नए जमाने में दोस्ती को परिभाषित करती है। फिल्म की कमिंग ऑफ द ऐज रोमांटिक कॉमेडी से लेकर इसके चार्टबस्टर गाने तक सब एवरग्रीन क्लासिक है।
फिल्म युवाओं में किस कदर पॉपुलर है, इस बात का सबूत एक बार फिर हाल में तब देखने मिला जब सेंट जेवियर कॉलेज की एक्स्ट्रा करिकुलर कमेटी के स्टूडेंट्स ने एक ग्रुप के फेयरवेल के लिए फिल्म के लोकप्रिय गाने 'कभी कभी अदिति ज़िंदगी' को फिर से क्रिएट किया। आमिर खान प्रोडक्शंस ने उनके प्यार को स्वीकार करते हुए स्टूडेंट्स की तारीफ की जिन्होंने सालों बाद भी फिल्म के इस गाने पर अपना प्यार बरसाया है।
स्टूडेंट्स द्वारा रि-क्रिएटेड इस वर्जन को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने स्टूडेंट्स की तारीफ की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "@ecc.sxc से री-पोस्ट .. इतने साल बाद हमारे गीत कभी कभी अदिति को आपके द्वारा मिल रहे इस प्यार को देखकर बहुत अच्छा लगा.. बहुत अच्छा काम किया आप लोगों ने 👍🏽"
'जाने तू .. या जाने न' आमिर खान प्रोडक्शंस की एक अल्टिमेट एवरग्रीन फिल्म है। जबकि फिल्म के हर गानों को आज तक जनता से प्यार मिल रहा है, वहीं इसका 'कभी कभी अदिति ज़िंदगी' गाना बेहद स्पेशल है और हर किसी की लिस्ट में रहता है, जिसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है कि सालों बाद भी स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने इसे रिक्रिएट किया है। इमरान खान और जेनेलिया डी'सूजा द्वारा निभाए गए जय और अदिति के केयरफ्री किरदारों के साथ भी उन्होंने खूब कनेक्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications