काहे का Cold War..दो कदम आगे बढ़े अक्षय...हो गई सलमान से दोस्ती!
Recommended Video

पिछले काफी समय अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच कोल्ड वार की खबरें आ रही थी। दरअसल करण जौहर, सलमान खान ने साथ मिलकर बैटल ऑफ साराग्रही बनाने का फैसला किया था जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल थें। लेकिन आधिकारिक घोषणा के कुछ दिनों बाद सलमान ने इस प्रोजेक्ट से अपना हाथ वापस खींच लिया.
इसके बाद अक्षय और सलमान खान के बीच कोल्ड वार की खबर को हवा मिली। अब अच्छी खबर ये है कि दोनों स्टार्स के बीच दूरियां कम हो रही है और इसकी पहल अक्षय कुमार ने की है।अक्षय कुमार कल सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है कि स्क्रीनिंग में पहुंचे।

अक्षय कुमार और सलमान खान काफी को बॉलीवुड में 25 साल से भी अधिक हो गए हैं और ऐसा पहली बार हुआ था जब दोनों के बीच किसी तरह की खिटपिट की खबर आई हो। लेकिन अब कल स्क्रीनिंग में पहुंचकर अक्षय ने सबकुछ ठीक कर दिया।
आपको बता दें कि टाइगर जिंदा है आज रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को फिल्म काफी अच्छी भी लग रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications