रजनीकांत और सलमान का परिवार आमने सामने

Salman Rajinikanth
सुपरस्टार रजनीकांत पर फिल्म बनाए जाने की योजना को लेकर अब सलमान खान और रजनीकांत के परिवार के बीच कोल्ड वार शुरू हो चुका हैं दोनों ही रजनी पर फिल्म बनाना चाह रहे हैं।

यह वार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या और सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के बीच चल रही है। इतना ही नहीं शुरू में तो यह भी खबर उड़ी थी कि इस फिल्म में सलमान रजनी के रोल दिखाई देंगे।

इस फिल्म के विषय में अतुल का कहना है कि 'रजनीकांत की जीवनी के लेखक ने मुझसे संपर्क कर कहा कि मैं इस कहानी पर फिल्म बनाउं और इसके लिए मैं किसी साउथ के स्टार को कास्ट करने की सोच रहा हूं।

वहीं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या भी अपने पिता रजनीकांत की लाइफ पर फिल्म बनाने की सोच रही हैं। इन के परिवार को इस बात से कड़ा एतराज है कि कोई बाहर का व्यक्ति उनके उपर फिल्म बनाएं।

इस बारे में सौंदर्या का कहना है कि वह अपने पिता के जीवन पर फिल्म बनाने का अधिकार किसी और को नहीं दिया। अगर उनके उपर किसी को फिल्म बनानी है तो इसके लिए सबसे पहले उन्हे हम से परमिशन लेनी पड़ेगी। सौंदर्या ने अतुल को फिल्म बनाने से मना करने के लिए उनसे बात भी करनी चाही लेकिन इन की बात किसी वजह से अब तक नहीं हो सकी है।

इस फिल्म के बारे में अतुल का भी कहना है कि रजनीकांत पर फिल्म बनाने से पहले उन्हें रजनी के परिवार का फुल सपोर्ट चाहिए। देखते हैं कि उनपर कब तक फिल्म बन पाती है और कौन सबसे पहले उन पर फिल्म बना पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X