क्लाउडिया ने अभिषेक को प्रभावित किया
जर्मन सुपरमॉडल और अभिनेत्री क्लाउडिया सिएसला बालीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। वे बालीवुड के सभी नामी सितारों के नजदीक आकर फिल्मों में कामयाब होना चाह रही है।
कांस फिल्म समारोह में भी क्लाडिया की मौजूदगी देखी गई। उन्होने अपना ज्यादातर समय बालीवुड पैवेलियन में ही गुजारा। इस दौरान वे अभिषेक बच्चन को प्रभावित करने मे सफल रही। बाद में उन दोनों को एक साथ काफी समय बिताते हुए देखा गया।
अभिषेक इस 22 वर्षीय बाला के बालीवुड ज्ञान से चकित रह गए। क्लाउडिया को भारतीय चीजों की काफी जानकारी है। उन्हें बालीवुड सिनेमा के बारे में काफी कुछ पता है।
क्लाडिया ने कुछ दिनों पहले सलमान खान के साथ भी समय बिताया। कुछ दिनों पहले क्लाडिया ने यह भी कहा था कि बालीवुड में कैटरीना को पीछे छोड़ देगी।
अब क्लाडिया को एक बात तो समझ लेना चाहिए कि वे चाहे कितने ही संबंध क्यों न बना ले जब तक फिल्में हिट नही होगी तब तक कुछ नही होने वाला है!


Click it and Unblock the Notifications











