..................... क्या बिनब्याही पत्नी है ईशा कोप्पिकर? Is Isha wife of Idra Kumar? - Hindi Filmibeat

क्या बिनब्याही पत्नी है ईशा कोप्पिकर?

By Staff

वैसे तो ईशा कोप्पिकर जाहिर रुप से कुंवारी ही है लेकिन तब लोगो को बहुत हैरानी हुई जब करवा चौथ वाले दिन नच बलिये के सेट पर उसका पूर्व ब्वायफ्रैंड इंद्र कुमार वहां आया और ईशा ने उसके साथ ही करवा चौथ मनाया.

बताया जाता है कि करवा चौथ वाले दिन ईशा नच बलिये की शूटिंग में व्यस्त थी और उसने करवाचौथ का उपवास रखा हुआ था. रात को फिर वहां इंद्र कुमार भी आये और वे ईशा की वैनेटी वैन में जाकर बैठ गये. ईशा भी वहां आई और फिर उसने चांद की रोशनी में इंद्र कुमार का चेहरा देखकर ही उपवास तोडा.

इसके बाद उसने इंद्र कुमार के साथ प्यार भरे पल भी बिताये. वह जब सेट में वापस लौटी तो उसकी मांग में भरे हुए सिंदूर को देखकर सभी हैरान रह गये क्योंकि सिंदूर को माथे पर सिर्फ विवाहित औरत ही लगाती है.

वैसे इंद्र कुमार और ईशा दोनो के पूर्व प्रेम संबंध रह चुके हैं लेकिन इंद्र कुमार की शराब पीने की आदत से ईशा काफी परेशान रहती थी क्योंकि इंद्र कुमार नशे में ईशा को मारता पीटता और गालीगलौज करता था, जिस वजह से दोनो में अलगाव हो गया.

लेकिन करवाचौथ में ईशा का मांग में सिंदूर भरना और इंद्र कुमार का उससे मिलने आना, क्या यह साबित नही करता कि दोनो गुप्त रुप से विवाह कर चुके हैं, जिसे वे दुनिया से छिपा रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X