किसकी गाडी में बैठी थी विद्या बालन
फिल्म हल्ला बोल के समारोह में विद्या बालन ने बढचढ कर हिस्सा लिया था. वह काली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी और देखकर ही मालूम चल रहा था कि कोई खास बात जरुर है.
समारोह से निकलने के बाद विद्या अपनी काली हांडा सी आर वी गाडी से जैसे ही होटल के बाहर पहुंची तो वहां एक और शानदार सिलवर इनोवा कार उसकी कार के पास दनदनाती हुई रुकी. विद्या अपनी कार से निकलकर तेजी के साथ उस कार में बैठ गई. फिर क्या था, देखने वालों के सीने पर सांप लौटने लगे कि विद्या बालन आखिर किसके साथ थी ?
यह राज भी तब खुला जब वह कार वर्सोवा की एक इमारत में जाकर रुकी और विद्या उस रहस्यमय आदमी के साथ कार से बाहर निकली, जानते हैं कौन था वह, वह था शाहिद कपूर जिसका कि इसी इमारत में घर है. कहना न होगा कि दोनो दोनो एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले घर की तरफ बढ रहे थे.


Click it and Unblock the Notifications