मिनी स्कर्ट में दिखेंगी चित्रांशी रावत

दरअसल यह वही चित्राशी है जो शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला नाम की हाकी की खिलाड़ी बनी थी और टाम ब्वाय जैसे रुप में थी. उसका मनपसंदीदा संवाद था भैंस की पूंछ. अब यदि यही लड़की फिल्मों में छोटे कपड़े में बेहद सैक्सी नजर आये तो हैरानी तो होगी ही.
चित्रांशी फिल्म डोंट वरी बी हैप्पी में मुख्य हीरोइन की भूमिका कर रही है. इसमें वह कालेज जाने वाली बहुत प्यारी लडकी बनी है जो कि मिनी स्कर्ट और खुली पीठ वाली ड्रेस पहनती है.
इसके अलावा चित्राशी मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन भी कर रही है. इसमें वह माडल कार्डिनेटर बनी है. उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और वे यह मानती हैं कि इससे उन्हें बेहतर ब्रेक मिला है।
इसके अलावा फिल्म लक में भी वह है और इसमें ग्लैमरस लुक से हटकर उसके बहुत से एक्शन सीन हैं.


Click it and Unblock the Notifications