रितिक के लिए चित्रांगदा बदलेंगी अपने लुक्स

चित्रांगदा हाल ही में रोहित धवन की फिल्म 'देसी बॉयज' की शूटिंग करके लंदन से मुंबई लौटी हैं और वापस आते ही उन्होंने अपने नए किरदार के लिए तैयारियां शुरु कर दीं। फिलहाल फिल्म में उनके कपड़ों, हेयर स्टाइल और लुक्स पर काम चल रहा है। चित्रांगदा का ये किरदार साइंटिफिक किस्म का होगा। वैसे आजकल अपने देश में विज्ञान फंतासी पर फिल्में बनाने का चलन बढ़ गया है।
इससे पहले रितिक रोशन की कोई मिल गया भी इसी तरह की एक फिल्म थी और कुछ समय पहले आई रोबोट भी। वैसे अब शाहरुख खान भी रा वन के जरिए सुपरहीरो के किरदार में आनेवाले हैं। तो ये कहना गलत नहीं होगा कि आजकल बॉलीवुड में विज्ञान से संबंधित फिल्मों की बहार है।
;

Click it and Unblock the Notifications