चित्रांगदा को भाता है जॉन को किस करना!

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह जो कि अपनी बोल्ड एक्टिंग को लेकर काफी सुर्खियां बनाती रही हैं आजकल एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी हैं। इस बार उन्हें चर्चा में ले आया है उनका अपनी आने वाली फिल्म 'आई मी और मैं' में जॉन अब्राहम को किस करना। वो भी बडे़ ही जुनून और प्यार कंफर्ट के साथ। चित्रांगदा सिंह ने खुद भी इस बात को माना है कि जॉन को किस करने में उन्हें जरा भी अजीब नहीं लगा और तो और उन्होंने ये भी कहा कि जॉन बड़े ही सीधे स्वाभाव के एक्टर हैं और उनके साथ इंटिमेट सीन्स करने में भी चित्रांगदा को किसी तरह की कोई मुश्किल नहीं हुई।

चित्रांगदा सिंह जो कि अपनी टीम के साथ आजकल अपनी फिल्म आई मी और मैं के प्रमोशन में जुटी हुई हैं ने मीडिया से बात करते हुए कहा "इस फिल्म में मेरे कैरेक्टर का नाम अनुष्का है जो इशान यानी जॉन के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है। जब दो लोग साथ में रहते हैं तो उनके साथ शारीरिक संबंध होना सहज सी बात है।" इसके बाद चित्रांगदा ने जॉन के बारे में बताते हुए कहा "जॉन अब्राहम बहुत ही सीधे इंसान हैं और उनके साथ काम करना बेहद सहज है। मुझे जॉन के साथ ऐसे सीन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और कुछ भी बुरा नहीं लगा।"

चित्रांगदा सिंह पिछले कुछ महीनों से अपनी फिल्म इंकार में अपनी बोल्ड एक्टिंग को लेकर भी चर्चा में रही थीं। इंकार फिल्म में चित्रांगदा सिंह ने एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ कई सारे बोल्ड और इंटिमेट सीन्स दिये थे। उनके इंटिमेट सीन्स इतने बोल्ड थे कि फिल्म को देखते समय खुद फिल्म के निर्देशक भी हैरान थे। उस वक्त चित्रांगदा सिंह ने कहा था कि फिल्मों में डबल सेंस वाले डायलॉग से बेहतर है कि फिल्मों में इंटिमेट सीन्स हों। अतरंग दृष्य डबल सेंस वाले डायलॉग से कहीं बेहतर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X