चित्रांगदा से प्रभावित हुए संजय

चित्रांगदा सिंह की खुबसूरती और प्रतिभा से प्रभावित होकर सुरी ने कहा कि ये हमारी खुशकिस्मती है कि चित्रांगदा ने अपनी वापसी के लिए इस फिल्म को चुना। उनके साथ काम करने का अहसास बहुत सुखद है।
चित्रांगदा ने सुधीर मिश्र की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद तीन साल बाद वे फिल्मों में वापसी कर रही है।
इस दौरान वे शादी करके अपने परिवार में व्यस्त हो गयी थी। सूरी ने यह भी कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है और मैं यह कह सकता हूं कि उनमें प्रतिभा और सुंदरता का अच्छा तालमेल है। मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में वे बहुत आगे जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications