चिरंजीवी ने बेटी और दामाद के आगे हार मानी
तेलुगु फिल्म स्टार चिरंजीवी की 19 वर्षीय बेटी श्रीजा जब फिल्मी स्टाइल में अपने ब्वायफ्रैंड शिरिष भारद्वाज के साथ विवाह कर भागकर दिल्ली चली गई थी तो चिरंजीवी को अपने बेटी के इस कारनामे पर बहुत बडा झटका लगा था. श्रीजा तो अपने आप को चिरंजीवी से इतना असुरक्षित महसूस कर रही थी कि उसने दिल्ली हाई कोर्ट से अपने लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की. लेकिन बाद में चिरंजीवी ने अपनी बेटी श्रीजा के विवाह के फैसले को सर आंखो में लगा लिया और दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि वे अपने बेटी और दामाद को बिल्कुल भी परेशान नहीं करेंगे और वे जहां भी रहें सुखी रहें.
इससे श्रीजा का अपने पिता के प्रति प्यार उमड आया, और वह हैदाराबाद में अपने पिता के घर अपने पति के साथ लौट कर आई और सबसे आशीर्वाद भी लिया.
ज्ञात हो कि श्रीजा का रोमांस शिरिष के साथ चार साल से चल रहा था. श्रीजा चार्टड एकाउंटेट की छात्रा है तो वहीं शिरिष इंजीनियरिंग का छात्र है. दोनो ने 17 अक्टूबर को हैदराबाद के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था.


Click it and Unblock the Notifications