नाराज दीपिका को खुश करने में लगे शाहरूख मियां!
रूठना-मनाना कोई शाहरूख मियां से सीखे। अक्सर लोग उनसे नाराज होकर भी हो नहीं पाते हैं। अपने बड़बोलेपन के चलते किंग खान से लोग नाराज तो हो जाते हैं लेकिन अपनी अदाओं से शाहरूख तुरंत उन्हें मना भी लेते हैं और खासकर अगर कोई उनका बेहद अजीज हो तो शाहरूख उन्हें मनाने में जरा भी देरी नहीं करते हैं। शायद इसीलिए वो दीपिका पादुकोण के गुस्से को शांत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
शायद इसी कारण उन्होंने महिला दिवस पर कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्म से एक नया काम करने जा रहे हैं। अब फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कास्टिंग में पहले हीरो के आगे हिरोईन का नाम आयेगा।
यानी कि फिल्म की कास्टिंग में अब दीपिका का नाम किंग खान से पहले आयेगा। कहा जा रहा है शाहरूख ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दीपिका उनसे इन दिनों नाराज है। शाहरूख ने फिल्म के सेट पर उन्हें और उनके नये दोस्त रणवीर सिंह को लेकर मजाक कर दिया था जिसके कारण दीपिका ने उनसे बात-चीत करना छोड़ दिया है।आपको बता दें कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' रोहित शेट्टी बना रहे हैं। फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण है। अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका का नाम शाहरूख खान से पहले आयेगा। फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है। शाहरूख इन दिनों महिला जागो अभियान से भी जुडे़ हुए हैं। शायद शाहरूख की यही अदाएं जो उन्हें महिला प्रशंसकों के और करीब ले आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
