..................... Censors Board give 'A' certificate Ekta Kapoor's 'Ragini MMS' | विवादों से घिरी एकता की 'रागिनी एमएमएस' - Hindi Filmibeat

विवादों से घिरी एकता की 'रागिनी एमएमएस'

By Neha Nautiyal

Ragini MMS
लगता है एकता कपूर की चर्चित फिल्म 'रागिनी एमएमएस' सेंसर बोर्ड को ज्यादा रास नहीं आ रही। इस फिल्म पर भी सेंसर ने अपनी कैंची चली दी है। बोर्ड ने इस फिल्म से तीन दृश्यों का हटाने और फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट देने का फैसला सुनाया है।

फिल्म के जिन दृश्यों को सेंसर बोर्ड ने हटाने के लिए कहा है वो बोर्ड के मुताबिक बेहद स्पष्ट और अश्लील हैं। वैसे एकता कपूर की फिल्म हो और विवाद ना हों ये तो हो ही नहीं सकता। एकता कपूर और विवादों का चोली दामन का रिश्ता रहा है। खबर ये भी है कि दिल्ली की जिस लड़की की जिंदगी पर ये फिल्म बनी है वो फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर से काफी नाराज हैं।

दिल्ली की रहने वाली दीपिका नाम की इस लड़की ने एक प्रेस कांफ्रेस की और कहा कि वो एकता से नाराज है क्योंकि कांट्रेक्ट के अनुसार एकता ने उन्हें फिल्म के प्रदर्शन से पहले एडवांस में फिल्म नहीं दिखाई। दीपिका नाम की इस लड़की का ये भी कहना है कि वो एकता के खिलाफ कोर्ट भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X