प्‍यार में अभागन रही हूं: सेलिना जेटली

सेलिना ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भगवान मुझे जन्मदिन के तोहफे के रूप में प्यार करने वाले एक राजकुमार से मिलाएगा।
उन्होंने सोमवार को एक गैर सरकारी संगठन 'रेजिना स्पेसेज' की गरीब लड़कियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
सेलिना ने कहा कि उन्होंने इन लड़कियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया,क्योंकि इनकी मुस्कान उन्हें काफी खुशी देती है।
सेलिना का फिल्मी करियर अब काफी अच्छे दौर में चल रहा है। उनकी फिल्म 'गोलमाल रिटर्न'ने काफी अच्छा व्यवसाय किया है। इसके अलावा वे न्यूजीलैंड के प्रख्यात हीरो के साथ काम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications