सेलिना लेगी गोविंदा, आफ़ताब और रविकिसन से बदला
फ़िल्म 'मनी हैतो हनी है' की शूटिंग के दौरान सेलिना को वो सब कुछ झेलना पड़ा जो आज तक नहीं झेला था. इस फ़िल्म की शूटिंग मॉरिशस में हो रही थी. सेलिना की ही तरह गोविंदा, आफ़ताब और रविकिसन भी इस फ़िल्म के कलाकार हैं.
इस दौरान इन तीनों ने मिलकर सेलिना को इतना परेशान किया कि सेलिना को अपना हर कदम फूक-फूक कर रखना पड़ रहा था. उसकी छोटी से छोटी बात पर भी ये तीनो उसका इतना मजाक बनते थे की ये15 दिन सेलिना की ज़िंदगी के सबसे दुश्वार दिन हो गए.
और इसी के चलते अब सेलिना ने ठान ली है कि वो इन तींनो से बदला लेकर रहेगी. हमारे ये पूछने पर की कब, क्यों, कैसे और कहाँ? तो सेलिना का जवाब है कि जिंदगी बहुत बड़ी है और उसे ये मौका बहुत ही जल्द मिलेगा.
वो सबतो ठीक है सेलिना लेकिन आपने ये कहावत शायद नहीं सुनी कि पानी में रहकर मगर से बैर नहीं लिया जाता.


Click it and Unblock the Notifications