सितंबर में शादी के लिए बैचैन सेलिना जेटली

बहुत कम लोगों का पता होगा कि मैडम सेलिना के इस पैसले की मुख्य वजह क्या है? दरअसल बात ये है कि कजरारी आंखों और घने-काले खूबसूरत बोलों वाली हसीना सेलिना मिस्र की पर्यटन ब्रैंड एंबैस्डर हैं। उन्हे मिस्र बेहद पसंद है और वह 3 महीने पहले ही वहां से एक फोटो शूट कराके लौटी हैं। मिस्र की हसीन वादियों और शांत माहौल उन्हे हमेशा रास आते रहे हैं। इसलिए सगाई के बाद जब शादी की बात आई तो सेलिना और उनके मंगेतर पीटर ने मिस्र को चुना।
यूं तो पीटर ऑस्ट्रेलिया के हैं। लेकिन सेलिना के इस फैसले में वह उनके साथ हैं। सेलिना का कहना है कि वह मिस्र के राजदूत के साथ लगातार संपर्क में हैं और वहां के राजनीतिक घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा हमेशा लेती रहती हैं। मैडम को आसा है कि उनकी शादी की तारीख से पहले मिस्र में सब कुछ पहले की तरह शांत और खूबसूरत हो जाएगा। सेलिना ने अपनी वेबसाइट पर मिस्र में शांति के लिए पोल भी डा ला है। अगर आप भी मिस्रवासियों के लिए दुआएं कर रहे हैं तो सेलिना के लिए भी प्रे करना ना भूलें।


Click it and Unblock the Notifications