3 बच्चों और पति संग बसी-बसाई गृहस्थी छोड़ दूसरी बार शादी के लिए तैयार है ये हसीना, बोली- अगर वो राजी तो...

Celina Jaitley

सेलिना जेटली ने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी हैं और आपको बता दें कि वह इन दिनों अपने एक्टिंग करियर में एक्टिव नहीं है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल भी जीता है. लेकिन अब वह अपने निजी जीवन में काफी ज्यादा व्यस्त हो गई है और उनके तीन बच्चे भी हो चुके हैं. जिन की देखभाल में वह इन दिनों व्यस्त चल रही है.

सेलिना जेटली के पास आया शादी का प्रपोजल

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही मजेदार ट्वीट के बारे में बताने वाले हैं जिसका सेलिना जेटली ने काफी दिलचस्प तरीके से जवाब दिया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि ट्विटर पर सेलिना जेटली को एक शख्स ने ट्वीट करते हुए शादी का प्रपोजल दिया. साथ ही इससे ट्वीट में लिखते हुए बताया कि 'मेरी तबीयत बहुत खराब रहती है और मेरी देखभाल करने के लिए भी कोई नहीं है. इसीलिए मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो जाए उससे पहले मुझे अपने पास में बुला लो और मुझसे शादी कर लो. मैं घर जमाई बनने के लिए भी पूरी तरीके से तैयार हूं. मुझे इसका जवाब जरूर दीजिएगा.' बता दें कि यह ट्वीट कोलकाता में रहने वाले विजय मगनलाल वोरा ने किया है.

एक्ट्रेस ने दिया बेहद ही मजेदार तरीके से जवाब

इस पर सेलिना जेटली ने काफी मजेदार तरीके से उस शख्स को जवाब दिया और कहा कि मैं अपने पति और 3 बच्चों से इस बारे में पूछ कर बता दूंगी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह ट्वीट जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्वीट का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं. साथ ही साथ कमेंट करते हुए अपनी टिप्पणियां देते हुए भी नजर आए. अगर हम सेलिना जेटली के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि आखरी बार उन्हें एक 'सीजंस ग्रीटिंग्स: ए ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष' नामक शॉर्ट फिल्म में देखा गया. जो कि 2022 में रिलीज हुई थी.

Read more about: celina jaitley
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X