..................... Celina Jaitley- getting married | दुबई के ब्वॉयफ्रेंड से सेलिना ने की सगाई - Hindi Filmibeat

दुबई के ब्वॉयफ्रेंड से सेलिना ने की सगाई

By Jaya Nigam

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने मुंबई के वर्सोवा स्थित घर में अपने पैरेंट्स, कोलकाता के एक दोस्त और अपने अंकल की मौजूदगी में दुबई में बसे अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर के साथ सगाई कर ली। सगाई करने के बाद सेलिना और पीटर एक सार्वजनिक समारोह में मीडिया से मुखातिब हुए, यहां उन्होने अपने संबंधों का खिलासा करते हुए सगाई की खबरों की पुष्टि की।

समलैंगिक संबंधों की बेबाक समर्थक सेलिना जेटली

सेलिना ने बताया कि मेरे और पीटर के संबंधों के बारे में सिर्फ हमारे घरवालों के पता था। हम पिछले 10 महीनों से एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं और डेट पर हैं। लेकिन हम अपने संबंधों का खुलासा रस्म अदाएगी के बाद ही करना चाहते थे। सेलिना ने बताया कि सगाई के मौके पर हमने अपने माता-पिता के सामने अंगूठियां बदलीं और ये आयोजन दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर हुआ।

हालांकि अपने संबंधों के बारे में हमेशा शांत रहने वाली सेलिना ने शादी की बात पर क बार फिर चुप्पी साध ली। सेलिना ने अपनी शादी के बारे में बड़े कूटनीतिक ढंग से जवाह दिया कि सही समय ने पर शादी भी हो जाएगी। मतलब सेलिना जी अपनी शादी के बाद फिर से एक सार्वजनिक बयान जारी कर अपनी शादी की घोषणा कर अपने प्रशंसकों को एक बार फिर हैरान करने के मूड मे हैं।

वैसे एक समय मिस इंडिया रह चुकी सेलिना चेटली बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री काफी लंबे समय से हैं, उसके बावजूद वह बतौर अदाकारा कम और समलैंगिंक संबंधों की खुल कर वकालत करने के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। लगता है मैडम सेलिना की यही बेबाक अदा दुबई के उनके पिया पीटर को भा गई और दोनों एक-दूजे के हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X