सेलिना जेटली खुद को तोहफा देंगी

सेलिना जेटली का जन्मदिन 24 नवंबर को है। इस जन्मदिन पर वह स्वयं के लिये एक शानदार कार बीएमडब्लू 5 सीरिज खरीद रही है। सेलिना ने बताया कि उसके पास मर्सीडीज कार है लेकिन वह इसे चलाकर बोर हो चुकी है।
वह एक नई कार लेना चाह्ती है। इस तरह वह जन्मदिन पर स्वयं को बडा तोहफा देगी। लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि कौन सी कार उसके लिये ज्यादा शानदार रहेगी। उसके कुछ दोस्त जो इस बारे में ज्यादा जानकारी रखते हैं। उन्होंने ही उसे बीएमडब्लू खरीदने का सुझाव दिया है।
सेलिना हाल ही में बैंकाक से गोलमाल रिर्टंस की शूटिंग करके वापस लौटी है। उसने बताया कि उसे शूटिंग में बहुत मजा आया, क्योंकि वह वहां अकेली लडकी थी और सभी उसके पीछे पडे रहते थे। उसने वहां अजय देवगन, तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे के साथ शूटिंग की।


Click it and Unblock the Notifications