सेलिना ने सीखी बिकनी पहनने की कला
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मॉडल सेलिना जेटली का कहना है कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सुपरमॉडल केट मॉस को देखकर बिकनी पहनने की कला सीखी है।
फिल्म जगत की मशहूर पत्रिका 'स्टारडस्ट' के लिए बिकनी पहनकर फोटो खिंचवाने वाली सेलिना ने कहा, "मैंने मॉस को हाल ही में एक पत्रिका में शानदार तैराकी पोशाकों में देखा था। उन्हें देखकर ही मुझे बिल्कुल वैसा ही कुछ करने की प्रेरणा मिली।"
यह पूछने पर कि क्या वह बिकनी में अपनी तस्वीरों से खुश हैं। सेलिना ने कहा, "बिल्कुल, मैं यह देखकर खुश हूं कि मैं बिकनी में कितनी सुंदर दिखती हूं। मैं इन तस्वीरों में काफी सुंदर दिख रही हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











