खुद को थाली में नहीं परोसतीं नेहा
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को बॉलीवुड में करीब छह साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 'मिथ्या" और 'जूली" जैसी विविध फिल्में की हैं। परंतु वह न तो बढ़चढ़ कर बात करती हैं और न ही प्रख्यात फिल्मकारों और कलाकारों के पास जाकर काम मांगना पसंद करती हैं।
नेहा का कहना है "ऐसा काम पाने का क्या मतलब है अगर उसके लिए आपको अपना पहले का काम याद दिलाना पड़े। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी से कम महत्वाकांक्षी हूं। मैं उतनी ही मेहनत करती हूं जितनी कोई और करता है। यह सिर्फ इतना है कि मैं खुद को थाली में परोसना नहीं चाहती।"
अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म 'कयामत" (2003) से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। तब से अब तक वह करीब 30 फिल्में कर चुकी हैं। नेहा ने 'मिथ्या", 'रात गई बात गई", 'आई एम 24" और 'पप्पू कांट डांस साला" जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'सिंह इज किंग" और 'दे दना दन" जैसी फिल्मों में सहायक अभिनेत्री के किरदार किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications