Quack Quack कांस रेड कार्पेट पर सोनम कपूर नहीं बतख दिखीं!
सोनम कपूर को बॉलिवुड का फैशन दिवा कहा जाता है। लेकिन अक्सर इस फैशन दिवा से भी कुछ गलतियां हो जाया करती हैं। लेकिन कांस फिल्म फेस्टिवल में इस तरह की गलती होना वाकई सोनम कपूर के लिए भारी साबित हो सकता है। हुआ कुछ यूं है कि सोनम कपूर कांस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कुछ ऐसी ड्रेस पहनकर गयीं जिसकी तुलना किसी ने झाड़ू से की तो किसी ने बतख से।
इतना ही नहीं बल्कि लोगों के रिएक्शन वाकई काफी मजेदार हैं। आप भी देखेंगो तो मुस्कुराने से खुद को रोक ना सकेंगे। एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस रेड कार्पेट लुक को फिर से लोगों ने पसंद किया वहीं कैटरीना को ऐश की कॉपी व सोनम कपूर को तो इंग्लिश टीवी सीरीज सेसमे स्ट्रीट की बड़ी चिड़िया ही बना दिया।
आइये देखते हैं सोनम कपूर के इस लुक को देखकर लोगों के क्या रिएक्शन आए, और किससे किससे कंपेयर किया गया सोनम कपूर को।


Click it and Unblock the Notifications