..................... Cannes 2023: irina shayk wore black bikini with sheer dress at cannes film festival 2023 - Hindi Filmibeat

Cannes 2023: बिना कपड़ों के सिर्फ बिकिनी में ही कांस पहुंच गई ये हसीना, पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकत!

irina shayk

Irina Shayk at Cannes 2023: सुपर मॉडल इरिना शायक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वे अक्सर अपने मॉडलिंग फोटोशूट के कारण तो चर्चा में रहती ही हैं लेकिन इसके अलावा भी इवेंट्स में अपने लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में इरीना शायक ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में शिरकत की लेकिन Irina Shayk ने जब इस इवेंट में एंट्री की तो हर कोई उनको देखता रह गया।

जी हां, इस दौरान इरीना ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट बिकिनी पहन रखी थी और ऊपर से आर-पार दिखती ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी। अपने लुक को हॉट बनाने के लिए इरीना ने डायमंड रिंग, डायमंड नेकलेस और डायमंड इयररिंग्स पहने थे। हाथों में ट्रांसपेरेंट ग्लब्स, पैरों में ट्रांसपेरेंट स्टॉकिंग्स, ब्लैक गॉगल्स और हाई हील्स में इरीना की बिकनी फिगर को आर पार देखा जा सकता था। इसके अलावा इरीना हाथ में काले रंग का ब्लेजर भी लिए नजर आईं।

दिलचस्प बात यह है कि जब इरीना ने ब्लैक ब्लेजर पहना तो उसमें भी बटन खोल दिए। इरीना का यह लुक बेहद किलर लग रहा था। इरीना को इस तरह से देख हर कोई अवाक रह गया।

हालांकि नेटिजन्स इरीना के इस लुक पर उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। बहुत से लोग इस लुक के लिए ट्रोल करते नजर आ रहे हैं तो बहुत से वेरीफाइड अकाउंट के यूजर्स इरीना के सपोर्ट में उनके इस लुक का समर्थन करते हुए भी दिख रहे हैं। इरीना के फैंस और फॉलोअर्स दो भागों में डिवाइड हो गए हैं। कोई उनका पक्ष लेता दिख रहा है तो कोई उनकी आलोचना कर रहा है। बहरहाल, इरीना का यह अब तक का सबसे हॉट लुक माना जा रहा है।

बता दें, 37 वर्षीय मदर इरीना शायक ने ऐसा पहली बार नहीं किया है बल्कि हाल ही में फार्मूला वन रेस जो कि मियामी ग्रैंड प्रिक्स में हुई थी, वहां भी इरीना शायक ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया था। इस दौरान इरिना बिना पेंट के सिर्फ अंडरवियर में ही नजर आई थीं। यह लुक भी काफी ट्रोल हुआ था ऐसा लगता है कि जैसे इरीना को अपना बिकनी फिगर दिखाने में बहुत मजा आने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X