क्या बिनिता बराई बंटी वालिया की तीसरी बीवी?
बालीवुड में शराब और कबाब के वगैर काम चल सकता है लेकिन शबाब के बगैर नही. निर्माता बंटी वालिया का रोमांस अब एक नई अभिनेत्री बिनिता बराई के साथ जोरों पर चल रहा है. इससे पहले बंटी का सुमन रंगनाथन के साथ भी रोमांस चला था और फिर बंटी ने उसके साथ विवाह कर लिया था.
सुमन उनकी दूसरी पत्नी बनी. इससे पहले वाली पत्नी को भी बंटी ने तलाक दिया था और ऐसा लग रहा था कि बंटी और सुमन की जोडी हमेशा के लिये चलेगी लेकिन विवाह के साल भर बाद ही दोनो में अलग होने की नौबत आ गई और दोनो अलग हो गये.
लेकिन बंटी की सूने जीवन में अब फिर बहार आ गई है. वे बिनिता के काफी करीब आ गये हैं. दोनो को हर जगह साथ साथ ही देखा जा रहा है.
बंटी वालिया जो कि संजय दत्त के बहुत अच्छे दोस्त हैं. संजय के यहां माता की चौकी में दोनो ने हिस्सा लिया था और साथ ही साथ पूजा भी की. उस समय दोनो एक दूसरे से प्रेमी प्रेमिका की तरह ही व्यवहार कर रहे थे.
बंटी ने इस बारे में कहा कि बिनिता उनकी अच्छी दोस्त है और वे सही समय आने पर ही अपने प्रेम संबंध का खुलासा करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications