अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और बंटी और बबली एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी कर रहे हैं डेट

वैलेंटाईन के मौसम से पहले हर साल बॉलीवुड में प्यार का मौसम ज़रूर आ जाता है जब कुछ नए कपल सामने आते हैं और कुछ पुराने शादी के बंधन में बंधने को तैयार हो जाते हैं। अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड का सबसे नया कपल है गली बॉय के शेर सिद्धांत चतुर्वेदी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा।

कुछ फिल्मी गपशप गलियों में हो रही चर्चा की मानें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा पिछले कुछ समय से दोस्त थे लेकिन अब ये दोस्ती काफी खास हो चुकी है और दोनों अपने रिश्ते को अगले पायदान पर ले जा चुके हैं।

bunty-aur-babli-2-actor-siddhant-chaturvedi-spark-dating-rumors-with-navya-naveli-nanda

हालांकि इस खबर की पुष्टि ना किसी ने की है और ना ही हम कर रहे हैं। ऐसे अफेयर की चर्चाएं आए दिन होती हैं और बंद हो जाती हैं। पर कहा ये भी जाता है कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता है। नव्या नवेली नंदा वैसे भी मीडिया की सुर्खियों से कोसों दूर रहने की कोशिश करती हैं।

कैसे हुई मुलाकात

कैसे हुई मुलाकात

अब नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी, मिले कैसे, फिल्मी फैन्स इसके दो सूत्रों से जोड़ रहे हैं। पहली हैं ज़ोया अख्तर जिन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी को लॉन्च किया और सिद्धांत की मेंटॉर हैं और दूसरी हैं अनन्या पांडे जो सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा, दोनों की ही काफी अच्छी दोस्त हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे के साथ खो गए हम कहां, नाम की एक फिल्म कर रहे हैं जिसे ज़ोया अख्तर प्रोड्यूस कर रही हैं।

अगस्त्य को भी लॉन्च कर रही हैं ज़ोया

अगस्त्य को भी लॉन्च कर रही हैं ज़ोया

दिलचस्प ये है कि ज़ोया अख्तर, नव्या नवेली नंदा के भाई अगस्त्य नंदा को भी अपनी फिल्म में लॉन्च कर रही हैं जिसकी हीरोइन होंगी सुहाना खान और खुशी कपूर। नव्या नवेली नंदा, कुछ समय से ज़ोया अख्तर के साथ समय बिताती भी दिखीं। ऐसे में हो सकता है कि सिद्धांत से उनकी मुलाकात इसी ज़रिए हुई हो।

जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान से दोस्ती

जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान से दोस्ती

वैसे ये पहली बार नहीं है जब नव्या नवेली नंदा की लव लाईफ को लेकर अफवाहें उड़ी हों। इससे पहले, नव्या का नाम जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी से जुड़ा था। दोनों ने डेटिंग की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि वो केवल अच्छे दोस्त हैं। मीज़ान ने यहां तक कहा कि इन खबरों की वजह से उन्हें जलसा जाने में झेंप लगती है। मीज़ान की बहन अलाविया ज़ाफरी, नव्या नवेली नंदा के साथ पढ़ती थीं और यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई।

खबरों में रहती हैं नव्या

खबरों में रहती हैं नव्या

इसके अलावा, नव्या नवेली नंदा का नाम शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से दोस्ती के लिए काफी मशहूर हुआ और माना गया कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन ये खबरें भी केवल अफवाह निकलीं। काफी समय से नव्या के बॉलीवुड डेब्यू की भी अटकलें थीं लेकिन उनकी मां श्वेता नंदा और नव्या ने साफ किया कि उनकी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो अपने पिता का बिज़नेस जॉइन करना चाहती हैं। नव्या लॉकडाउन में अपनी खुद की कंपनी शुरू भी कर चुकी हैं।

बेहद अच्छे प्रोजेक्ट्स कर रहे सिद्धांत

बेहद अच्छे प्रोजेक्ट्स कर रहे सिद्धांत

बात करें सिद्धांत चतुर्वेदी की तो गली बॉय के साथ दमदार डेब्यू करने के बाद सिद्धांत ने उस साल के सारे डेब्यू और सपोर्टिंग रोल के अवार्ड अपने नाम किए। आने वाले समय में सिद्धांत चतुर्वेदी, शकुन बत्रा की फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगे जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं वो फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फोन भूत में कैटरीना कैफ और इशान खट्टर के साथ दिखाई देंगे। इसी बैनर तले बन रही युधरा में वो मालविका मोहनन और राघव जुयाल के साथ दिखाई देंगे।

आज रिलीज़ हुई है फिल्म

आज रिलीज़ हुई है फिल्म

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म बंटी और बबली 2 आज 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। फिल्म में सिद्धांत के अपोज़िट हैं शरवरी वाघ। सिद्धांत फिल्म में नए बंटी की भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी सहयोगी भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X