Breaking Buzz: शाहरूख खान ने करोड़ों में बेच दिया है अपना बंगला मन्नत, भारत छोड़ दुबई रहने की तैयारी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान भारत छोड़ने की तैयारी करने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार शाहरूख खान ने अपना बंगला मन्नत, करोड़ों में बेच दिया है और अब शाहरूख खान भारत छोड़कर दुबई में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। मन्नत को लेकर शाहरूख खान की ये डील फाईनल हुई है 150 करोड़ में।

इतना ही नहीं माना जा रहा है कि शाहरूख खान का बंगला मन्नत जिसने खरीदा है वो बाबा सिद्दीकी का बेहद करीबी व्यक्ति है। इन खबरों की पुष्टि अभी तक तो नहीं हुई है।

breaking-shah-rukh-khan-sells-his-bungalow-in-huge-amount-to-settle-in-dubai-and-leave-india-reports

हालांकि कुछ सालों पहले सोशल मीडिया पर जब शाहरूख खान से एक फैन ने यूं ही पूछ लिया था कि क्या वो मन्नत बेचेंगे तो शाहरूख खान ने दो टूक जवाब दिया था कि मन्नत मांगी जाती है, बेची खरीदी नहीं जाती। जिस दिन ये सीख जाओगे, ज़िंदगी में कुछ कर लोगे

क्या है शाहरूख खान का प्लान

क्या है शाहरूख खान का प्लान

रिपोर्ट्स में ये तो तय है कि शाहरूख खान ने मन्नत के साथ एक डील कर ली है लेकिन क्या शाहरूख खान भारत हमेशा के लिए छोड़ने वाले हैं या फिर वो नई प्रॉपर्टी लेेने वाले हैं। या अपनी किसी और प्रॉपर्टी में रहने वाले हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अलीबाग में भी शाहरूख खान का फार्महाउस। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सीनियर अभिनेता हैं जो अपने फार्महाउस में ही अपना ज़्यादातर समय निकालते हैं। आमिर खान जहां अपना समय मुंबई से ज़्यादा पंचगनी में बिताते हैं तो वहीं जैकी श्रॉफ और सलमान खान भी अक्सर अपना समय अपने फार्महाउस पर खेती करते बिताते हैं।

सालों पहले खरीदा था मन्नत

सालों पहले खरीदा था मन्नत

शाहरूख खान ने मन्नत सालों पहले 13 करोड़ में खरीदा था। 2001 में शाहरूख खान ने ये बंगला खरीदा जो 6000 वर्ग फीट में फैला था। इस बंगले को तैयार होने में 4 साल लगे थे जिसके बाद शाहरूख खान सपरिवार इस बंगले में रहने लगे थे। मन्नत में कई फैमिली अपार्टमेंट्स हैं और ये पूरी तरह संगमरमर का बना है। फैन्स मुंबई में मन्नत देखने ज़रूर जाते हैं।

अक्सर हुई है शूटिंग

अक्सर हुई है शूटिंग

शाहरूख खान ने अपने बंगले मन्नत में कई बार शूटिंग भी की है। उनकी फिल्म फैन मन्नत में ही शूट हुई थी तो हाल ही में करण जौहर के शो Fabulous Lives of Bollywood Wives का कुछ हिस्सा भी मन्नत में ही शूट हुआ था। शाहरूख खान मन्नत के एक अपार्टमेंट के 5 बेडरूम हिस्से में रहते हैं। बंगले में अलग से शाहरूख के स्टाफ के लिए भी घर बने हुए हैं।

गौरी खान ने खुद सजाया है घर

गौरी खान ने खुद सजाया है घर

मन्नत का एक एक हिस्सा, गौरी खान की देखरेख में सजा है। इस काम के लिए गौरी खान को चार साल का वक्त लगा। गौरी खान पेशे से इंटीरियर डिज़ाईनर हैं। अपने घर के अलावा उन्होंने कई बड़े स्टार्स के घर और ऑफिस डिज़ाईन किए हैं जिनमें रणबीर कपूर का घर भी शामिल है।

परिवार के साथ वक्त बिताना

परिवार के साथ वक्त बिताना

गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म ज़ीरो के फ्लॉप हो जाने के बाद शाहरूख खान ने अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए आधिकारिक रूप से एक ब्रेक अनाउंस किया था। शाहरूख खान आखिरी बार 2018 में परदे पर दिखाई दिए थे। उन्हें परदे पर वापस देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। हालांकि, इस बीच शाहरूख खान बतौर प्रोड्यूसर सक्रिय रहे।

कमबैक को लेकर दुविधा

कमबैक को लेकर दुविधा

अपने कमबैक को लेकर शाहरूख खान काफी दुविधा में थे। शाहरूख खान के पास एक नहीं बल्कि चार फिल्मों के ऑफर थे। इनमें से फाईनल कौन सी करें इस बात को लेकर काफी दुविधा थी। चारों ऑफर बॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशकों के थे। इनमें राजकुमार हिरानी, अटली, सिद्धार्थ आनंद और राज एंड डीके शामिल थे। बाद में राज एंड डीके का नाम इस लिस्ट से बाहर हो गया और तीन निर्देशकों में रेस लगी।

पठान से वापसी

पठान से वापसी

रेस जीती यशराज फिल्म्स ने। शाहरूख खान आदित्य चोपड़ा की पठान के साथ वापसी कर रहे हैं जिसे डायरेक्ट कर रहें हैं बैंग बैंग और वॉर फेम सिद्धार्थ आनंद। फिल्म में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में हैं सलमान खान का टाईगर अवतार के रूप में बहुत ही शानदार कैमियो। फिल्म से शाहरूख खान का लुक भी सबको काफी पसंद आ चुका है।

पठान के बाद का प्लान

पठान के बाद का प्लान

पठान के बाद शाहरूख खान अटली की मसाला फिल्म पर काम शुरू करेंगे जिसकी स्टारकास्ट नयनतारा और प्रियामणि के साथ शानदार हो चुकी है। इसके बाद वो राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। अब बस दर्शकों को देखना ये है कि ये सारी फिल्में शाहरूख खान अपने मन्नत में रहते शूट करते हैं या फिर मन्नत बेचकर दुबई शिफ्ट होनेे की खबरों में वाकई सच्चाई है।

शाहरूख खान ने जब से फिल्मों से अपना ब्रेक अनाउंस किया तब से हर दिन उन्हें लेकर कोई ना कोई अफवाह उड़ती ही रही है। और अब उनके मन्नत बेचने को लेकर इतनी बड़ी खबर सामने आई है जो अगर अफवाह है तो अव्वल दर्जे की अफवाह है। लेकिन अगर ये सच है तो वाकई फैन्स के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X