आलिया - प्रियंका - कैटरीना की फिल्म के लिए विकी कौशल को किया गया अप्रोच, क्या रणबीर भी करेंगे फिल्म को हां?
जैसे ही फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट ने ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का रिबूट वर्जन, तीन फीमेल सुपरस्टार्स के साथ अनाउंस किया था फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े चेहरे - आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा, एक साथ एक ही फिल्म में। फिल्म का नाम जी ले ज़रा रखा गया और तीनों स्टार्स की एक तस्वीर के साथ फिल्म का एक प्यारा सा पोस्टर भी शेयर किया गया।
फैन्स जी ले ज़रा की कास्टिंग से काफी खुश थे और अब इंतज़ार था तो फिल्म के सपोर्टिंग अभिनेताओं का जिस पर कोई चर्चा नहीं की गई। लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म के लिए विकी कौशल को अप्रोच किया गया है।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ को फैन्स एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए उतावले हैं और इसका पूरी तरह से ठीक समय पर सही इस्तेमाल करना चाहते हैं फरहान अख्तर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ, पहली बार, कपल के तौर पर इसी फिल्म में दिखाई देंगे।

फरहान अख्तर की जी ले ज़रा
कैटरीना कैफ और फरहान अख्तर काफी अच्छे दोस्त हैं। कैटरीना कैफ, ज़ोया अख्तर की फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का भी हिस्सा थीं। फैन्स इस फिल्म के बाद से ही ज़ोया और फरहान को बार बार इस फिल्म का फीमेल वर्जन बनाने की गुज़ारिश करते थे। ऐसे में एक्सेल इंटरटेनमेंट ने जब इस फिल्म का एलान किया तो फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। और अब ये तय माना जा रहा है कि विकी कौशल, इस ग्रांड फिल्म का हिस्सा बनने में गुरेज नहीं करेंगे।

खुद को कास्ट कर चुके हैं फरहान
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अपोज़िट फरहान अख्तर पहले ही खुद को कास्ट कर चुके हैं। दोनों इससे पहले भी द स्काई इज़ पिंक और ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में एक दूसरे के अपोज़िट दिखाई दे चुके हैं और उनकी जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अब फिल्म में विकी और फरहान के बाद बस एक ही जगह खाली बचती है।

क्या रणबीर को करेंगे अप्रोच
अब फिल्म में विकी और फरहान के बाद फैन्स का उत्साह इस ओर है कि क्या इस फिल्म में रणबीर कपूर के भी कास्ट होने की गुंजाईश हो सकती है। और अगर रणबीर को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया भी जाए तो क्या वो हां करेंगे?अगर किसी भी तरह ऐसा हो जाता है तो जी ले ज़रा की कास्टिंग एक पूरा SCOOP बन सकती है।

बेहद गहरी दोस्ती
दिलचस्प है कि ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा की ही तरह जी ले ज़रा में भी आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ निजी ज़िंदगी में काफी अच्छी दोस्त रही हैं। फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन भी काफी अच्छे दोस्त थे। वहीं फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक ताज़ा हवा का झोंका बनकर लौटेंगी। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ये फिल्म केवल इस शर्त पर साईन की थी कि फिल्म में ढेर सारे गाने और डांस सीक्वंस होंगे। पूरी फिल्म तीन दोस्तों की एक राजस्थान ट्रिप पर बन रही है।

फिर से नहीं दोहराएंगे गलतियां?
अभय देओल ने काफी पहले एक पोस्ट में ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के बारे में बात करते हुए लिखा था कि इस फिल्म के लिए ऋतिक को बेस्ट एक्टर और कैटरीना को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला था। वहीं फरहान और अभय को सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। अभय इस बात से नाराज़ थे जबकि फरहान इस बात से भी ठीक थे।अभय ने अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए बताया था कि अगर ऋतिक और कैटरीना फिल्म के मेन लीड थे तो ये उनकी प्रेम कहानी थी ना कि तीन दोस्तों की कहानी जिसके लिए फिल्म को जाना जाता है।

फिल्म की असली कास्टिंग
फिल्म की मुख्य कास्ट थी शाहरूख खान, ऋतिक रोशन और विवेक ओबेरॉय। शाहरूख फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार करने वाले थे, ऋतिक, फरहान अख्तर और अभय देओल का किरदार निभाने वाले थे विवेक ओबेरॉय। लेकिन शाहरूख खान ने फिल्म करने से मना कर दिया और फिर पूरी स्टारकास्ट पलट गई।

आएगी धमाकेदार कास्ट
ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के ओपनिंग क्रेडिट में सुज़ैन खान का नाम आता है। दरअसल, ऋतिक रोशन ये फिल्म करने को तैयार नहीं हो रहे थे। इसके बाद सुज़ैन खान ने उन्हें काफी समझाया था कि वो अपने करियर की काफी बड़ी गलती कर देंगे। इसलिए ऋतिक ने सुज़ैन के कहने पर ये फिल्म साईन की जिसके लिए ज़ोया ने उन्हें फिल्म शुरू होते ही धन्यवाद किया। अब देखना है कि फरहान अख्तर इस बार जी ले ज़रा की कास्ट को धमाकेदार बनाने के लिए कितने पापड़ बेलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications