शाहरूख खान और करण जौहर का ब्रेक-अप!

शाहरूख खान और करण जौहर की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे पुरानी दोस्ती में से एक है। लेकिन समय समय पर इनकी दोस्ती को कई प्रश्नों से गुजरना पड़ता है। कुछ बातें महज अफवाह होती तो कुछ में असलियत भी छुपी होती है। बहरहाल, एक ताजा इवेंट के दौरान इनकी बर्ताव ने फिर इस पुराने सवालों को जिंदा कर दिया है कि, क्या शाहरूख खान और करण जौहर की दोस्ती में दरार आ गई है?

shahrukh khan

ताजा हुए स्टारडस्ट एवार्डस में किंग खान और करण का एक दूसरे के प्रति ठंडे बर्ताव ने काफी लोगों को हैरान किया। दरअसल, जब शाहरूख स्टेज पर अपना एवार्ड लेने के लिए आए तो उन्होंने रितेश देशमुख और करण जौहर को बेहतरीन होस्टिंग के लिए सराहा। उसके बाद रितेश शाहरूख के पास गए और शाहरूख ने उन्हें गले लगाया। जबकि शाहरूख और करण ने एक दूसरे से दूरी बनाए रखी।

वहीं, एक दूसरे एवार्ड लेने गए शाहरूख ने वहां स्टेज पर मौजूद अमिताभ बच्चन, राज नायक(सीईओ, कलर्स टीवी) और नरी हीरा(एमडी और चेयरमैन, स्टारडस्ट) से हाथ मिलाया। यहां तक की बिग बी से गले भी लगे, लेकिन यहां शाहरूख अपने जिगरी दोस्त करण को भूल गए। वहीं, करण का हावभाव की काफी अजीब सा रहा। जैसे करण को समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें शाहरूख के साथ कैसे पेश आना है। करण के चेहरे पर कंफ्यूजन साफ नजर आ रहा था।

पढ़ें- मिलिए शाहरूख खान की जिंदगी के 9 रत्नों से

वैसे हमें पता है कि ये बातें यह साफ नहीं करती थी कि शाहरूख और करण के बीच कुछ गड़बड़ है। क्योंकि सिर्फ गले नहीं लगाने से दोस्ती खत्म नहीं होती। वहीं यह भी हो सकता है कि शाहरूख और करण पहले ही बैकस्टेज मिल चुके हों, इसीलिए स्टेज पर उन्हें इसकी जरूरत नहीं लगी। या यह सब कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की भी एक साजिश हो सकती है। जिससे की शो का हाइप मिल सके।

बहरहाल, हम भी यहीं चाहते हैं कि इनकी दोस्ती हमेशा सलामत रहे और हमें इनकी बेहतरीन फिल्में देखने को मिलतीं रहे। वहीं, बॉलीवुड में ऐसी दोस्ती भी काफी कम देखने को मिलती है, जो सालों साल चलती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X