एक तो बैकलेस ऊपर से धागे से भी पलती थी डोरी, नारंगी हसीना को देख लोग बोले- उर्फी तो सिर्फ बदनाम है लेकिन ये...

Khushali Kumar Boldest Look: टी सीरीज के पूर्व मालिक गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं। खुशाली की खूबसूरती और हॉट अदाओं का जवाब नहीं हैं। अब एक बार फिर से खुशाली कुमार एक इवेंट में पहुंची तो बाकि तमाम बॉलीवुड हसीनाएं फेल हो गई और हर एक नजर सिर्फ और सिर्फ खुशाली कुमार पर ही टीकी रह गई। इस दौरान खुशाली का लुक था ही इतना ज्यादा बोल्ड कि चाहकर भी कोई उन्हें निहारता हुआ अपनी पलके झपक ही नहीं रहा था।
खुशाली का वायरल वीडियो
खुशाली कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में खुशाली के गाड़ी से उतरते से लेकर इवेंट में शामिल होने तक के क्लिप्स को शामिल किया गया है।
नारंगी बैकलेस ड्रेस में दिखाया हुस्न
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खुशाली कुमार इस दौरान नारंगी कलर की ड्रेस पहने गाड़ी से उरती हैं और बेहद कॉन्फिटेंड वॉक करते हुए अपनी बैकलेस ड्रेस को फ्लॉन्ट करती हैं। इसके साथ ही खुशाली रेड कार्पेट पर अपनी ड्रेस के थाई स्लिट को भी बेहद शानदार अंदाज में फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं खुशाली काफी देर तक मीडिया से बातचीत भी करती हैं।
खुद डिजाइन की ये ड्रेस
इसके बाद खुशाली ने गाड़ी में बैठते हुए स्लिट में से अपना जो बोल्ड अवतार दिखाया है उसपर हर कोई दिल हार रहा है। दिलचस्प बात ये है कि खुशाली ने अपनी ये ड्रेस खुद डिजाइन की है। बैकलेस और हाई स्लिट के साथ साथ ड्रेस में लगी धागे सी पलती डोरियां भी हर किसी के जुबान पर चढ़ी हुई हैं।

उर्फी जावेद से हो रही है तुलना
सोशल मीडिया पर खुशाली के ये सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस लुक को उर्फी जावेद से कंपेयर कर रहे हैं तो कई इसे उर्फी से भी बोल्ड और नेक्स्ट लेवल करार दे रहे हैं. एक यूजर ने यहां तक लिखा दिया, "उर्फी तो सिर्फ बदनाम है लेकिन असली बोल्डनेस की दुकान को खुशाली हैं।"

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि खुशाली कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और हॉट लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। खुशाली को सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications