टॉपलैस होकर उर्फी जावेद ने बदन पर चिपकाई चिड़ियां, नया लुक देख लोग बोले- चिड़िया उड़ खेलो ना दीदी

Urfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद हर दिन ही अपने फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, हाल ही में उर्फी को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी जावेद ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने लुक से नया एक्सपेरिमेंट किया था।
उर्फी जावेद इस दौरान टॉपलैस लुक में ही बाहर निकली और हमेशा की तरह इस बार भी उनका लुक हद से ज्यादा बोल्ड था। उर्फी जावेद ने इस दौरान ब्लैक नेट पहना हुआ था और अपने ब्रेस्ट को ब्लैक कपड़े की बर्ड डिजाइन से कवर किया हुआ था।
सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'चिड़िया उड़ उड़' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'चिड़िया उड़ खेलो ना दीदी'।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications