अक्षय का दिल दो नायिकाओं पर
कैटरीना कैफ और करीना कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अक्षय कुमार यह नहीं तय कर पाए हैं इन दोनों अभिनेत्रियों में से कौन बेहतर है। उनका कहना है कि दोनों बेहतरीन और आकर्षक अदाकारा हैं।
अक्षय ने कहा, "कैटरीना और करीना दोनों अच्छी हैं। दोनों में बेहतर कौन है यह फिल्म में उनकी भूमिका पर निर्भर करता है। दोनों अभिनेत्रियां आकर्षक हैं।"
अक्षय कैटरीना के साथ 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों में काम कर चके हैं। दूसरी ओर वह करीना के साथ 'अजनबी' और 'ऐतराज' जैसी फिल्मों में नजर आए।
गौरतलब है कि अक्षय और करीना की नई फिल्म 'कमबख्त इश्क' इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
akshay kumar अक्षय कुमार कमबख्त इश्क करीना कपूर कैटरीना कैफ बालीवुड bollywood kambakkht ishq kareena kapoor katrina kaif


Click it and Unblock the Notifications