श्रीदेवी की जिंदगी पर बनाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री, बोनी कपूर ने लिया फैसला

By Shweta K

Recommended Video

Sridevi : Boney Kapoor to make DOCUMENTARY on Sridevi using REAL footage ! | FilmiBeat

अगर खबरों की मानें तो बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी की जिंदगी पर जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूस कर सकते हैं और इसकी मदद से वो दुनिया को दिखाएंगे कि श्रीदेवी कितनी अच्छी और टैलेंटेड शख्श थी। इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट शेखर कपूर करेंगे जिन्होंने श्रीदेवी, अनिल कपूर और अमरीश पूरी स्टारर मि.इंडिया को 1987 में डायरेक्ट किया था।

सूत्रों की मानें तो ये असल में श्रीदेवी की जिंदगी और सिनेमा पर आधारित होगा जिसमें उनके रेयर फुटेज और आवाज और हर किसी को दिखाया जाएगा जो उनके लिए मायने रखता था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बोनी कपूर श्रीदेवी की मृत्यु के बाद झूठी अफवाहों से काफी दुखी हैं और इसपर पूर्णविराम लगाना चाहते हैं।

boney-kapoor-planning-make-documentary-on-sridevi-s-life

इस डॉक्यूमेंट्री में बोनी कपूर और शेखर कपूर एक शर्मीली लड़की से कॉन्फिडेंट एक्ट्रेस बनने का सफर दिखाएंगे जो किसी भी रोल को शानदार तरीके से करने में कामयाब होती थी।साथ ही आपको ये भी बता दें कि आज श्रीदेवी को गुजरे 13 दिन बीत चुके हैं और बोनी कपूर, अनिल कपूर, मनीष मल्होत्रा और बाकी परिवार के सदस्य श्रीदेवी की अस्थियां विर्सजित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे।

इस दौरान बोनी कपूर, अनिल कपूर के अलावा पारिवारिक मित्र अमर सिंह भी कपूर परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे।रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी का परिवार हरिद्वार में कुछ और दिन रह सकता है और इसके बाद 16वीं के लिए हरिद्वार से पूरा परिवार चेन्नई के लिए रवाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X