सलमान की फ्लॉप फिल्म सूर्यवंशी का नाम लेने के लिए भी अक्षय कुमार को बेलने पड़े पापड़
रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार 2019 में सूर्यवंशी नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये तो सबको पता है लेकिन ये कम लोगों को पता है कि 1991 में सलमान खान भी सूर्यवंशी नाम की फिल्म कर चुके हैं। अब रोहित शेट्टी को ये नाम चाहिए था जो कि सलमान वाली सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर विजय गलानी के पास था और विजय ये नाम देना नहीं चाह रहे थे।
इसके बाद बोनी कपूर ने रोहित की बात विजय के सामने रखी और उन्हें समझाया कि बॉलीवुड के सीनियर को हमेशा अपने जूनियर्स की मदद करनी चाहिए। इसके बाद, विजय ने ये टाईटल रोहित को दे दिया और रोहित ने अपनी फिल्म का एलान, सिंबा में धमाकेदार तरीके से किया।

जिन्हें नहीं याद हो सूर्यवंशी सलमान खान की महाफ्लॉप फिल्म थी। दिलचस्प बात ये है कि सूर्यवंशी में सलमान खान के साथ अमृता सिंह भी थीं। और सिंबा में सारा अली खान थीं, जिनकी फिल्म में नई सूर्यवंशी का एलान हुआ। है ना दुनिया कितनी छोटी।
हालांकि रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म को सलमान की फिल्म से अलग रखने के लिए उसका नाम Sooryavanshi रखा है। सलमान खान की फिल्म का नाम था Suryavanshi। अब तो बस अक्षय कुमार के इस धमाके का इंतज़ार है।
वैसे देखिए बॉलीवुड में कितनी बार एक ही नाम की बनी कई फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications