बॉलीवुड की सबसे बोल्ड फिल्म 'चितकबरे'

अपने हॉट सीन्स के कारण ये फिल्म पहले ही इंटरनेट जगत में चर्चा बटोर चुकी है। फिल्म में यूक्रेन की अभिनेत्री स्वेतलाना मानोयोलो और अन्य कई कलाकारों ने जी खोल कर अंग प्रर्दशन किया है। फिल्म में बहुत सारे सीन्स टॉपलेस भी हैं। स्वेतलाना का कहना है, 'हां, इसे आप बॉलीवुड की सबसे बोल्ड फिल्म कह सकते हैं। फिल्म में मैंने एक अमेरीकन लड़की का किरदार निभाया है जो एक भारतीय से शादी करती है। मैंने कहानी की मांग के हिसाब से बोल्ड दृश्य दिए हैं।'
फिल्म के निर्देशक सुनीत अरोड़ा का कहना है फिल्म वाकई बहुत ज्यादा बोल्ड है इतनी ज्यादा की इससे पहले आपने बॉलीवुड मे इस तरह के दृश्यों का दसवां हिस्सा भी नहीं देखा होगा। सुनीत बताते हैं कि फिल्म में लगभग हर कलाकर ने बोल्ड दृश्य दिए हैं और सुनीत चाहते हैं कि सेंसर बोर्ड उनकी फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे। चितकबरे में भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन भी दिखाई पड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications