इमरान खान ने सगाई की

By Staff

Abhishek, Aishwarya
भई इस हफ्ते एक खुशखबरी जो हमें सुनने को मिली वो ये कि इमरान खान ने सगाई कर ली. जी हां, सुनने में आया है कि इमरान ने अपनी गर्लफ्रैंड अवंतिका मलिक के साथ सगाई कर ली है. जाने तू या जाने ना से हिंदी फिल्म जगत में अपने कदम रखने वाले इस सितारे ने काम भले ही नामचीन हीरोइनों के साथ किया हो लेकिन शादी के लिए उसे ही चुना जिसके साथ उनकी लंबे समय से दोस्ती रही है.

वैसे इमरान अभी इसका खुलासा नहीं करना चाहते हैं और माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में वो इसकी घोषणा करने के मूड में हैं.चलिए इमरान आप भले ही हमें न बताएं लेकिन हम तो आपको मुबारकबाद देने में पीछे नहीं हटेंगे.

जैक्सन की याद में

माइकल जैक्सन की 51वीं सालगिरह के मौके पर उनके चाहने वालों ने अलग-अलग तरीके से उन्हें याद किया.वहीं हिंदी फिल्म जगत ने भी एक खास तरीके से इस स्टार को अपनी श्रद्धांजलि भेंट की. शाहरुख और ऋतिक जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों ने एक वीडियो के ज़रिए माइकल जैक्सन को अपनी श्रद्धांजलि दी.

शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने मेक इट लार्ज -ए ट्रिब्यूट टू माइकल जैक्सन नाम से यह वीडियो बनाया. इसमें शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ़, अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर युवराज सिंह ने काम किया है.

समर खान के नृत्य निर्देशन और विशाल शेखर के संगीत से सजे इस वीडियो में प्रभु देवा भी दिखे. वीडियो को शंकर महादेवन, शान, केके और श्रेया घोषाल जैसे गायकों ने अपनी आवाज़ दी....

नाराज़ है आसिन

विपुल शाह की बहुप्रतिक्षित फिल्म लंदन ड्रीम्स के प्रोमो अब टीवी पर दिखाए जाने लगे हैं..ये प्रोमों हमने भी देखे. काफी खूबसूरत दिख रहे हैं.ज़ाहिर सी बात है कि इससे सबसे ज़्यादा खुशी फिल्म के कलाकारों को होनी चाहिए.

लेकिन यहां स्थिति थोड़ी सी अलग है.सुनने में आ रहा है कि फिल्म की हीरोइन आसिन को ये प्रोमो पसंद नहीं आए. वजह कि प्रोमो में वो केवल एक शॉट में दिख रही हैं. अब ज़ाहिर सी बात है कि गजनी की सफलता के बाद आसिन की ये दूसरी हिंदी फिल्म होगी जिसमें वो बॉलीवुड के दो दिग्गजों सलमान खान और अजय देवगन के साथ आ रही हैं.

अब ऐसे में अगर उन्हें प्रमोशन में इस तरह दरकिनार किया जाएगा तो मैडम का पारा तो चढ़ेगा ही.

गोविंदा और डेविड धवन की फिल्म

पिछले हफ्ते गोविंदा और डेविड धवन की फिल्म डू नॉट डिस्टर्ब का मुंबई में म्यूज़िक रिलीज़ किया गया. इस मौके पर जहां गोविंदा और डेविड खुद मौजूद थे वहीं इस फिल्म के अन्य कलाकार रितेश देशमुख और लारा दत्ता लंदन से वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के ज़रिए जुड़े.

एक साथ चौदह हिट फिल्में देने वाली गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी अब एक बार फिर लोगों के सामने होगी.इस खास मौके पर ये दोनों पूरी तरह से मूड में दिखे और एक दूसरे की टांग खींचने से भी बाज़ नहीं आए.

मैने गोविंदा से पूछा कि कितना दबाव रहता है अच्छा परफॉर्म करने का जब आप खासतौर से डेविड की फिल्म में काम कर रहे हों क्योंकि जनता की उम्मीदें काफी हो जाती हैं आपसे... तो गोविंदा ने अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ कहा कि देखिए मैं कभी दबाव में काम नहीं करता क्योंकि दबाव में काम अच्छा नहीं हो सकता, जब मैं सामान्य ढंग से अपना काम करता हूं तो परिणाम हमेशा अच्छा रहा है...चलिए गोविंदा,उम्मीद करनी चाहिए कि आपकी ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे.

हिमेश का अंदाज़

हिमेश रेशमिया को हर काम अलग अंदाज़ में करने की आदत है. जैसे हाल ही में वो अपनी फिल्म रेडियो का म्यूज़िक रिलीज़ करने पहुंच गए मुंबई के लाल बाग स्थित गणपति मंडल में.

लाल बाग के गणपति मुंबई के सबसे मशहूर गणपति मंडलों में गिने जाते हैं और इस त्योहार में वहां लाखों भक्तों की भीड़ जमा होती है.अब हिमेश जी को लगा कि अपनी फिल्म का संगीत जारी करने के लिए इससे बढ़िया जगह भला क्या होगी.

रेडियो में हिमेश एक रेडियो जॉकी की भूमिका में हैं..वैसे इतनी भीड़ में बेचारे मीडिया वालों को निराश होना पड़ा. उन्हें हिमेश की साउंडबाइट्स के लिए खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और आखिरकार चलते चलते किसी तरह से चंद सवालों के जवाब ही हिमेश ने दिए. भई हिमेश आपने जगह तो काफी अच्छी चुनी लेकिन मीडिया वालों का भी थोड़ा ध्यान रखा होता तो और ज्यादा मज़ा आ जाता.

ऐश-अभिषेक ओप्रा विनफ़्री शो में

ऐश्वर्या राय फ़िल्मी दुनिया की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवुड का ग्लोबल चेहरा कहलाने का सौभाग्य प्राप्त है.उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया, मैडम तुसॉड्स में उनकी मूर्ति लगी.

डेविड लैटरमैन के लेट शो में भी उन्हें आमंत्रित किया गया और साथ ही ओप्रा विनफ्री के शो में भी वो शामिल हुईं.

लेकिन अब ख़बर आ रही है कि ऐश एक बार फिर अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ ओप्रा विनफ्री के शो में हिस्सा लेने की तैयारी में हैं. जी हां पता चला है कि अभिषेक और ऐश बहुत जल्द ही एक साथ ओप्रा विनफ्री के टॉक शो में दिखाई पड़ेंगे.

माना जा रहा है कि पिछले हफ्ते ही ये दोनों ओप्रा के साथ एपिसोड की शूटिंग के लिए जा चुके हैं. आपको बता दें कि ओप्रा विनफ्री के इस शो में हॉलीवुड के मशहूर टाम क्रूज़ और निकोल किडमैन तक अपने दिल का हाल बयान कर चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X